श्री सिद्धिविनायक कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने WR महाप्रबंधक से मुलाकात कर रखी यात्रियों की बात

मुंबई,

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी मुंबई के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पांडेय जी से शिष्टाचार भेंट कर रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं आधुनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं अत्याधुनिक यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेलवे स्टेशनों पर बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने तथा जनसुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई सहित पश्चिम रेलवे के विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं तथा बेहतर यात्री सेवाएं प्राथमिकता होनी चाहिए।

महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पांडेय ने भी रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की तथा भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo