भवन निर्माता राजेश व सुरेश सिंह की मां की तेरहवीं में शामिल हुए 4000 से अधिक लोग

एनबीडी मीरा भायंदर,

माँ का महत्व नि:स्वार्थ प्रेम, सुरक्षा, और संस्कार की नींव के रूप में सर्वोच्च है। वह बच्चे की पहली शिक्षक, मार्गदर्शक और सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो निस्वार्थ भाव से पालन-पोषण करती हैं। उनके बिना परिवार अधूरा है, और उनका आशीर्वाद जीवन भर सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। मीरा भायंदर के प्रख्यात भवन निर्माता राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं सुरेश सिंह की मां धानफूल फुलराज सिंह का 25 अप्रैल को मुंबई में निधन होने के बाद उनके पैतृक गांव भरसथ, गोपालापुर, जौनपुर स्थित सिंह हाउस में 7 मई को तेरहवीं का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 4000 से अधिक लोग शामिल हुए ।

अत्यंत विनम्र, दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की धानफूल देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के अलावा मीरा भायंदर, ठाणे , वसई, मुंबई, कल्याण से आये सैकड़ो लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी राज्य मंत्री अमरीश सिंह भोला, विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, सोनू सिंह सुमित दास वर्तमान ब्लाक प्रमुख , अनेक पूर्व ब्लाक प्रमुख, भाजपा जिला महामंत्री स्कंद पटेल, भवन निर्माता पंकज सिंह, भवन निर्माता दीपक जायसवाल, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, ठाणे के वरिष्ठ समाजसेवी पंकज मिश्रा, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ परमिंदर सिंह डॉ आलोक सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रधान चंदन सिंह, प्रधान राहुल पांडे, प्रधान प्रभात तिवारी, प्रधान चिंटू सिंह, प्रधान निरंजन उपाध्यक्ष, प्रधान अशोक सिंह समेत 45 ग्राम प्रधान, मीरा भायंदर के नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह, भाजपा नेता अलगू सिंह, दीपक जायसवाल, दीपक सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजदेव तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश दुबे आदि का समावेश रहा। राजेश सिंह और सुरेश सिंह के अलावा परिवार के बबऊ सिंह, धर्मराज सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, संजीत, सुजीत, सतीश राज, प्रधान विपिन सिंह, डॉ सिद्धांत सिंह, सर्वेश सिंह, राज सिंह आदि ने आने वाले लोगों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo