पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटील का हाल-चाल जानने पुणे पहुंचे कृपाशंकर सिंह

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह अपने संबंधों के निर्वाह को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभाताई पाटील को अपना राजनीतिक गुरु और मां का दर्जा देने वाले कृपाशंकर सिंह आज उनका हाल-चाल जानने के लिए अचानक पुणे स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक उनके साथ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। श्रीमती पाटिल ने कृपाशंकर को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर ने कहा कि श्रीमती प्रतिभाताई पाटील न सिर्फ उनकी राजनीतिक गुरु हैं, अपितु वह उन्हें अपनी मां के समान आदर करते हैं। उनका स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर मिलता रहता है। कृपाशंकर ने कहा कि मैंने उनसे मिलकर न सिर्फ उनका हाल-चाल जाना अपितु ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना भी की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo