एनबीडी मुंबई,
पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्रीरोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, आयुर्वेद तज्ञ तथा नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग की प्रमुख डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय एवं शैक्षणिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित “सुश्रुतरत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 8 मई 2026 को मुंबई स्थित डी. वाय. पाटील यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद “अनुशल्य जिज्ञासा” (National Symposium of Parasurgical Procedures) के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (MARBISM) एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के अध्यक्ष डॉ. मुकुल पटेल, डी. वाय. पाटील स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ. महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज वरळी की डीन डॉ. संपदा संत, कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. अमरप्रकाश द्विवेदी, डी. वाय. पाटील संस्था की व्यवस्थापक विश्वस्त राजलक्ष्मी पाटील तथा आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनय वेलणकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. ऋजुता दुबे को यह सम्मान पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्रीरोग एवं प्रसूति चिकित्सा तथा महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान और उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, समस्त अध्यापकगण, विद्यार्थी, अध्यापकेतर कर्मचारी एवं रुग्णालयीन कर्मचारियों ने डॉ. ऋजुता दुबे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
