एनबीडी जौनपुर,
शिक्षा विभाग में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने महराजगंज विकासखंड में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नई खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर होगी।खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कहा कि शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं विद्यालयों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान विभागीय कर्मचारी, शिक्षक जिनमें चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजय मिश्रा, केशव सिंह प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
