ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत

एनबीडी मुंबई,

देश के प्रख्यात समाजसेवी, उद्योगपति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कल माटी संस्था द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय कालीना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सम्मान किया। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद जगदंबिका पाल समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ लोगों को सम्मानित किया गया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo