NEET पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के सुनहरे सपनों की हत्या : डॉ द्रिगेश यादव

एनबीडी मुंबई,

NEET परीक्षा का रद्द होना लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक विनाशकारी झटका है। इसके मुख्य दुष्प्रभावों में छात्रों का मानसिक तनाव, कीमती समय की बर्बादी, शैक्षणिक सत्र में देरी, आर्थिक नुकसान और परीक्षा प्रणाली पर से अटूट विश्वास का उठ जाना शामिल है। पूर्वांचल विकास परिवार के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव का कहना है कि NEET पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा घोटाला ही नहीं है, बल्कि लाखों युवाओं के सुनहरे सपनों की हत्या है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने और अवसाद के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों (जैसे दिल्ली, यूपी, राजस्थान और गोवा) में कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सरकार का कोई जिम्मेदार मंत्री यह कहने के लिए तैयार नहीं है कि भविष्य में पेपर लीक नहीं होगा। पिछले वर्ष पेपर लीक होने के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई। एक चैनल पर जिस तरह से दिखाया गया कि 2025 में राजस्थान के एक ही परिवार से जुड़े 5 ऐसे बच्चों ने नीट परीक्षा पास की, जो पढ़ने में बेहद कमजोर थे। इससे साफ होता है कि परीक्षा परिणाम में साफ तौर पर हेरा फेरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार पेपर लीक मामले की कड़ी निंदा करता है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करता है। साथ ही पेपर लीक मामले में लिप्त दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा मिले। डॉ यादव ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए । उन्होंने कहा कि सिस्टम की विफलता के चलते एक भी बच्चे की जान नहीं जानी चाहिए।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo