पूर्वांचल विकास परिवार ने किया युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव का सम्मान

मुंबई। पूर्वांचल राज्य के गठन से लेकर वहां की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आज युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मानिकचंद यादव हर व्यक्ति के सुख-दुख में पहुंचने वाले इंसान हैं। इनके सामाजिक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo