रोहित शेट्टी द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित रोमांटिक एंटरटेनर ‘हम तेरे प्यार में’ में हाल ही में भाग्यश्री और प्रियांशु चटर्जी के शामिल होने की घोषणा के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक और खास अपडेट साझा किया है। फिल्म की टीम ने शिमला में अपने शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग का पहला चरण भी पूरा हो गया है।
शिमला में 20 दिनों तक चले शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के बाद अब कृति शेट्टी और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट अगले चरण की शूटिंग के लिए मुंबई का रुख करेगी।
रोहित शेट्टी और एवीएस स्टूडियोज़ द्वारा तुदीप एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ का निर्देशन विधि घोड़गांवकर कर रही हैं, जिन्होंने पिछले 17 वर्षों से रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में उनके साथ करीब से काम किया है। फिल्म का निर्माण अभिषेक एस. व्यास और दीप्ति अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि प्रियंका चौधरी इसकी सह-निर्माता हैं।
