ब्रजमंडल मुंबई के मंच से बही काव्य की धारा

मुंबई,
श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में गिरगांव चौपाटी पर 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), डाक्टर कीर्ति काले (नई दिल्ली), कुंवर जावेद (कोटा राजस्थान), हेमंत पांडेय (लाफ्टर चैंपियन फेम,कानपुर) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इससे पूर्व उद्योगपति महेश वंशीधर अग्रवाल सहित अनेक अतिथियों एवं कमेटी के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मान समारोह का संचालन कवि सम्मेलन के संयोजक कानबिहारी अग्रवाल ने किया। इससे पहले पिछले दस दिनों तक इसी मंच पर भव्य रासलीला का मंचन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल एवं मंत्री ओमप्रकाश बी. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप आर. लाड़ीवाल, विराट कवि सम्मेलन संयोजक एवं ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल तथा श्री कृष्ण रासलीला संयोजक विवेक जी अग्रवाल के कुशल समन्वय से यह साहित्यिक समारोह अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।
इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष श्री कैलाश अग्रवाल, मुख्य अतिथि अनिल एम. गुप्ता,अमरीशचंद अग्रवाल, राजीव एस. अग्रवाल व लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (मन्नू सेठ) की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
गिरगांव चौपाटी के विशाल पंडाल में उपस्थित हजारों कविता प्रेमियों ने हास्य, वीर रस, गीत, ग़ज़ल एवं श्रृंगार रस की मनमोहक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट एवं उत्साह ने पूरे वातावरण को साहित्यिक उल्लास से सराबोर कर दिया।
इस भव्य समारोह में श्यामलाल अग्रवाल, प्रदीप जैन, श्रीमती रानी पांडेय शशिधर पांडे चमनलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल,पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं घनश्याम अग्रवाल ,संस्था के ट्रस्टी एवं पदाधिकारीगण सुरेशचंद अग्रवाल, बृजकिशोर अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, गोविंद डी. अग्रवाल एवं अनिल पी. अग्रवाल की उपस्थिति रही। राजेश मित्तल, गौरव शर्मा, संदीप पी. अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक बी. अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, धर्मेश गर्ग, पवन अग्रवाल एवं उमेश मित्तल सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
आयोजन समिति के उदेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश बी. अग्रवाल, मुकुंद शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, विकास डी. अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कौशल पिपरिया एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo