‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
नवी मुंबई। सिडको के दक्षता विभाग की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध एवं घोषवाक्य लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा ‘सिडको सत्यनिष्ठा पुरस्कार-2026’ के लिए चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ (Probity for Prosperity) रखी गई है। इस दौरान भ्रष्टाचार निवारण, साइबर सुरक्षा, भूमि नियोजन एवं विकास में सतर्कता और अग्नि सुरक्षा जैसे विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए। साथ ही कर्मचारियों के लिए निबंध एवं घोषवाक्य प्रतियोगिताएं भी हुईं।
निबंध प्रतियोगिता में वैशाली नलावडे ने प्रथम, सदानंद सबई ने द्वितीय तथा सिद्धी शिरसाठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। घोषवाक्य प्रतियोगिता में सदानंद सबई एवं माधवी सावंत प्रथम, अश्विनी देसाई द्वितीय तथा वैशाली नलावडे तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं, ‘सिडको सत्यनिष्ठा पुरस्कार-2026’ के लिए महेश पिंपळे, शारदा फडतरे, नूतन शेट्ये और यश हितकर का चयन किया गया।
30 अक्टूबर को मुख्य दक्षता अधिकारी एवं सह व्यवस्थापकीय संचालक-1 तथा सह व्यवस्थापकीय संचालक-3 के हाथों सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए
