नवीमुंबई में पानी की किल्लत पर सिडको की सख्ती, 34 टैंकरों पर रखेगी CCTV से नजर

नवी मुंबई,

पानी की किल्लत के बीच सिडको ने जलापूर्ति में गड़बड़ी और पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सभी 34 पानी के टैंकरों पर GPS और 11 टैंकर भराव केंद्रों पर CCTV से निगरानी की जा रही है।

सिडको ने निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए डेवलपर्स को टैंकर से पानी देने पर रोक लगा दी है। वहीं, टैंकर से मिलने वाले पानी का इस्तेमाल स्विमिंग पूल में करने वाली सोसायटियों की टैंकर जलापूर्ति तत्काल बंद की जाएगी।

जलापूर्ति में अनियमितता की शिकायतों की जांच सतर्कता विभाग कर रहा है। गड़बड़ी साबित होने पर संबंधितों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। कलंबोली की जलसमस्या दूर करने के लिए MJP और NMMC से भी समन्वय किया जा रहा है।

सिडको ने GPS और OTP आधारित डिजिटल जल पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू की है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo