ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन का महारक्तदान शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान, एकत्रित कई यूनिट रक्त से बचेंगी सैकड़ो जिंदगियाँ

जरूरतमंद मरीजों की मदद और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश

ठाणे : ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन (TDF) की ओर से ज्यूपिटर हॉस्पिटल के सहयोग से ठाणे के श्रीनगर स्थित मंगल कार्यालय में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया।

ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक एस. तिवारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आम नागरिकों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरत के समय किसी मरीज को नया जीवन देने में मदद मिल सकती है।

शिविर के सफल आयोजन में TDF के डॉ. गिरीश प्रजापति, डॉ. विनोद यादव, डॉ. शंभू सिंह, डॉ. उमेश प्रजापति, डॉ. जेपी यादव, डॉ. सान्या शहापुरकर, डॉ. सुहासिनी मिश्रा, डॉ. अशोक येवले, डॉ. विपिन पांचाल, डॉ. आशीष लोकरे, डॉ. मोहन कोष्टी, डॉ. शैलेश खखर और डॉ. वागीश यादव का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर पत्रकार अनिल शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, अविनाश पांडेय सहित दिवाकर तिवारी,अमित पाल,

इस आयोजन के माध्यम से ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo