मानस प्रयास सेवा संस्था द्वारा तुलसीदास जयंती उत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न

ठाणे।श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जयंती ठाणे में धूमधाम से मनाई गयी. शहर के संभाजी नगर स्थित गंगुबाई शिंदे हॉल में मानस प्रयास सेवा संस्था की तरफ से पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इस्कॉन मंदिर खारघर के उपाध्यक्ष अद्वैत चैतन्य जी महाराज उपस्थित जनों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने तुलसीदास के साहित्य, व्यक्तित्व और रामभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी साहित्य के बिना हिंदी साहित्य की समझ अधूरी है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, ठाणे शहर भाजपा अध्यक्ष संदीप लेले , शिवसेना नेता गुलाबचंद दुबे, शिवसेना पनवेल उपशहर प्रमुख डी. एन. मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. अवसर पर स्ब्स्था की तरफ से विशिष्ट क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया. इस बार का मानस विवेकश्री सम्मान खार इस्कॉन प्रेसिडेंट सुरदासजी महाराज एवं मानस साहित्यश्री सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत के स्थानीय संपादक ब्रजमोहन पांडे को दिया गया. ठाणें डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अशोक तिवारी को मानस सेवाश्री एवं समाजसेवी आनंद पांडे को मानस समाजश्री सम्मान दिया गया.


वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे ने मानस प्रयास सेवा संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ,अरुण शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास हिंदू नवजागरण के महान साहित्यकार और संत थे. उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने रामकथा को ऐसे समय में प्रतिष्ठित किया, जब तत्कालीन राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग थीं. ब्रजमोहन पांडे ने तुलसीदास के स्वाभिमान और रामभक्ति को आज भी अनुकरणीय बताया.
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी के पी मिश्रा, डॉ परमिंदर पांडे, महावीर पैन्यूली, श्रीकांत दुबे, शिक्षाविद आलोक पांडे, पत्रकार अविनाश पांडेय,शिव सेना नेता उदय पांडे, संजय मिश्र, शिवसागर मिश्र, रामसंभार विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि व आदरांजलि अर्पित की.

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo