दीपावली की पूर्व संध्या पर वीरभानपुर गांव में काव्य गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरभानपुर गांव निवासी प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र के आवास “केशव कुंज” पर दीपावली की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी में जनपद के अनेक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार शामिल हुए। करीब 2 घंटे तक चली काव्य गोष्ठी में सभी ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। डॉ कृपाशंकर मिश्र (नारीपुर , सुजानगंज ), डॉ प्रेम शंकर द्विवेदी (भास्कर ), शिवानन्द चौबे (प्राध्यापक गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज ),अमरनाथ सिंह (मोही )ऊंच गांव सुजानगंज, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने वीर,श्रृंगार और हास्य रस से जुड़ी कविताओं का वाचन किया। कविताओं के माध्यम से ही देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र मीरा भायंदर शहर में रहते हैं। कृष्णा क्लासेस का संचालक होने के साथ-साथ वे महर्षि दयानन्द महाविद्यालय में भैतिक विज्ञान के प्राध्यापक भी हैं।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo