महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026

मुंबई। जैन इंटरनेशनल वुमेन ऑर्गनाइजेशन (JIWO), दक्षिण मुंबई शाखा द्वारा आयोजित जीवो बाज़ार 2026 का दूसरा भव्य आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महिला उद्यमियों, डिज़ाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा। गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले इस बाज़ार में फैशन, आभूषण, जीवनशैली, उपहार एवं खरीदारी से जुड़ी विविध वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह आयोजन खरीदारी के साथ-साथ महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस आयोजन को आचार्य नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज एवं विदुषी आर्या गुरुवर्या मयणा श्री जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा इस परियोजना के प्रमुख स्तंभ हैं तथा लोढ़ा फाउंडेशन भी इस आयोजन से जुड़ा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अमृता फडणवीस (दिव्यज फाउंडेशन की संस्थापक, समाजसेवी एवं गायिका ) , विशिष्ट अतिथि के रूप में ईशा देओल ( बॉलीवुड अभिनेत्री ) तथा विशेष अतिथियों के रूप में स्मिता जयकर के शामिल होने की घोषणा की गई है। इस आयोजन को सह-प्रायोजक वरुण बाफना (अमारी कैपिटल एवं श्री बाफना गोल्ड ) का सहयोग प्राप्त है। जीवो दक्षिण मुंबई शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लोढ़ा, सचिव श्रीमती इंद्रा खिमेसरा और कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा मुनोत के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।आयोजकों ने मुंबईवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होने तथा महिला उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo