सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए लोढ़ा फाउंडेशन को मिला ‘ब्रिलियंट अवॉर्ड’

मुंबई। समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए फाउंडेशन को प्रतिष्ठित Brilliant Award – Season 4 से सम्मानित किया गया। लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंजू लोढ़ा ने यह सम्मान प्राप्त किया। उन्हें इस अवसर पर समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। लोढ़ा फाउंडेशन, मंजू लोढ़ा के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर विभिन्न पहल कर रहा है। फाउंडेशन के इन्हीं सेवा कार्यों को इस सम्मान के माध्यम से सराहना मिली। मंजू लोढ़ा ने इस सम्मान और आमंत्रण के लिए हरेश मेहता एवं डॉ. अलका वालावालकर का आभार व्यक्त किया। समारोह का एक विशेष गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब मंजू लोढ़ा ने अपने हाथों से पद्म भूषण कुंदन व्यास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया। मंजू लोढ़ा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo