बेलपाड़ा में अवैध व्यावसायिक निर्माण और तिरपाल शेड हटाए गए, घायल व्यक्ति को अस्पताल में कराया गया भर्ती
नवी मुंबई, 27 अक्टूबर 2026।
सिडको महामंडल के नियंत्रक अनधिकृत निर्माण विभाग की ओर से 27 अक्टूबर को खारघर नोड में निष्कासन अभियान चलाया गया। इस दौरान बेलपाड़ा में ईंटों से बने निर्माण और टिन शेड वाले अवैध व्यावसायिक निर्माण के साथ तिरपाल शेड को भी हटाया गया।
सिडको ने स्पष्ट किया कि निष्कासन अभियान के दौरान एक आदिवासी व्यक्ति की मौत होने संबंधी खबर में कोई तथ्य नहीं है। संबंधित व्यक्ति जिस झोपड़ी में रहता था, उस पर निष्कासन की कार्रवाई नहीं की गई थी।
सिडको के अनुसार, निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्ति झोपड़ी में घायल अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस विभाग की सहायता से एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह जानकारी सिडको की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रिया रातांबे ने दी।
