सोई हुई सकारात्मक विवेक और करुणा को जगाना ही जागरण : ज्ञान प्रकाश सिंह

शाहपुर महोत्सव में रविंद्र सिंह ज्योति के गाये देवी गीतों पर झूमे दर्शक

जौनपुर। जागरण का अर्थ केवल रातभर जागना नहीं, बल्कि अपने भीतर की सोई हुई सकारात्मकता, विवेक और करुणा को जगाना है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर शानी गांव में आयोजित शाहपुर महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके शस्त्र हमारे भीतर छिपे साहस, धैर्य और बुराइयों (जैसे क्रोध, लोभ, अहंकार) को समाप्त करने वाली शक्तियों के प्रतीक हैं। इस अवसर पर सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह, अमरावती ग्रुप के चेयरमैन रजनीकांत मिश्र, बानर सेना के अध्यक्ष अजीत सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सुभाष सिंह नेता, अरुण कुमार सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य रामफेर यादव, प्रधान चंद्रशेखर यादव, शिक्षक नेता प्रमोद यादव, राकेश मिश्रा, युवा समाजसेवी अमित सिंह, हृदय नारायण सिंह, शिव शंकर सिंह, सुभाष सिंह, सोनू सिंह समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। लोकप्रिय गायक रविंद्र सिंह ज्योति द्वारा गए देवी गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। उनके साथ अर्चना तिवारी के गए गीतों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम का संचालन गीतकार राना सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी सतीश तिवारी ने की। अंत में कार्यक्रम के आयोजक गौरव सिंह, श्रीमती आरती सिंह तथा एनपीएस के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo