भोर भ्रमण परिवार के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में लल्लन तिवारी का सम्मान

भायंदर। मीरा भायंदर के प्रबुद्ध लोगों की सामाजिक संस्था भोर भ्रमण परिवार द्वारा जेसल पार्क स्थित राहुल बंगला पर दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पिछले दिनों राहुल ग्राउंड पर संपन्न हुई एनबीटी पुरस्कृत रामलीला के लिए सरस्वती साहित्य कला मंडल के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संस्था के संरक्षक तथा मार्गदर्शन लल्लन तिवारी का धार्मिक अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मान किया। लल्लन तिवारी ने रामलीला के सभी पदाधिकारियों और अभिनय करने वाले कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भोर भ्रमण परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, अभय राज चौबे, शिवकुमार चौबे, मुरलीधर पांडे, प्रोफेसर हरीप्रसाद पाठक, मीरा भायंदर परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, शिव पांडे, दिनेश दुबे, शिव बहादुर सिंह, माताकृपालु उपाध्याय, अदालत पांडे, बृजेश तिवारी, राजीव मणि त्रिपाठी, संजय दुबे, श्रीराम दुबे, वीरेंद्र पाठक आदि का समावेश रहा। लल्लन तिवारी द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उपस्थित सभी लोगों को दीपावली का उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोटरी भारत सरकार एडवोकेट आरजे मिश्रा ने किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo