कवि विनय शर्मा दीप की कविता ‘आंगन’ पाठ्य-पुस्तक में चयनित

मुंबई । महानगर के चर्चित कलमकार एवं पत्रकार कवि विनय शर्मा दीप को पुनः पाठ्य-पुस्तक में स्थान प्राप्त हुआ। दीप की कविता ‘आंगन ‘ व्याकरण बद्ध एवं सारगर्भित पैमाने पर पाए जाने के उपरांत नगीन प्रकाशन मेरठ उत्तर प्रदेश ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में NCF-SE कक्षा 8 वीं के बच्चों हेतु दिव्य ज्ञान हिंदी पाठ्य- पुस्तक में स्थान देकर कवि को गौरवान्वित किया है।उक्त पाठ्य-पुस्तक के लेखक एवं कवि शिक्षाविद् सर्वेश कान्त वर्मा ने जनपद जौनपुर स्थित विनय शर्मा दीप के पैतृक गांव फूलपुर आकर मां शेरावाली के दरबार में संपूर्ण परिवार एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति में पुस्तक भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।नगीन प्रकाशन का यह पुस्तक अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो 2026-27 से कक्षा 8वीं के पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के पठन हेतु चयनित किया गया है। उक्त पुस्तक में दीप की कविता आंगन चयनित होने पर गांव के नागरिक एवं जनपद सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के चिरपरिचित साहित्यकारों तथा महानगर मुंबई, ठाणे शहर के साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी देखने को मिला।सभी लोग फ़ोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से दीप को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दे रहे हैं। कवि विनय शर्मा दीप ने उक्त पवित्र स्थान पर जगत जननी जगदंबा को दंडवत प्रणाम किया तथा अपनी मां श्रीमती शांति देवी का भी आशीर्वाद लिया।उक्त स्थान पर दीप की मां श्रीमती शांति देवी के साथ अनुज रविन्द्र कुमार शर्मा एवं प्रवीण कुमार शर्मा उपस्थित थे तथा जनपद के चर्चित कवि संजय सिंह सागर,के आर स्नेही, गीतकार अवधेश पाठक मधुर,वरिष्ठ साहित्यकार जयंत्री प्रसाद जगमग, सुल्तानपुर से रमेशचंद्र नंदवंशी,श्रीमती रचना सोनकर,श्रीमती बिन्दू वन्दना शिवा एवं दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष शैलेश प्रजापति के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।अंत में विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों के साथ पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी को प्रणाम करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo