जौनपुर । जनपद जौनपुर में ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर अमर्त्य पत्रकार पं. चंद्रेश मिश्र की 5वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कुटीर संस्थान में मनाई गई। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचन पं. प्रकाश चंद्र पाण्डेय विद्यार्थी ने भरत के संस्कार को रेखांकित करते हुए बताया कि कथा हम सभी को यह सिखाती है कि हम अपने बच्चों को शिक्षा, धर्म तथा संस्कारवान बनाए इस अवसर पर प्रो मनोज मिश्र जनसंचार विभागाध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने अपनी स्वरचित कविता को पढ़कर पंडित चंद्रेश मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो रमेश मणि त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य ने किया। द्वितीय सत्र में विमर्श गोष्ठी आयोजित हुआ गोष्ठी का विषय “पत्रकारिता एवं पं. चंद्रेश मिश्र का मानक संदर्भ सूचना क्रान्ति युग में ग्रामीण युवाओं के समक्ष संभावनाएं एवं चुनौतियां” में कार्यक्रम के मुख अतिथि प्रो राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई ने कहां की अमर्त्य पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे। साख सरोकार के प्रतिमूर्ति रहे पंडित जी कलम के जादूगर थे, चाहे राजनीतिक आंदोलन हो या क्षेत्रीय समस्या रही हो अपनी कलम से त्वरित टिप्पणी कर उस पर शासन द्वारा त्वरित कार्यवाही होने तक ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका समग्र जीवन पत्रकारिता जगत के लिए अनुकरणीय रहा। पंडित जी के द्वारा पत्रकारिता एवं उनके स्मृति से जुड़ी एक पुस्तक विमोचन करने की संस्तुति व्यक्त कर कार्यक्रम के आयोजक को धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि शशिधर पाठक पत्रकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संस्थापक पंडित अभयजीत दुबे एवं अमर्त्य पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र के जीवन के बारे बताते हुए कहा कि अपनी लौकिक प्रखरता से इस भूमि को वनस्थली से तपोस्थली में बदलकर ग्रामीण अंचल में शिक्षा की ज्योति जलाई ।सभाजीत त्रिवेदी प्रखर ने पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र के जीवन आदर्श की चर्चा कर अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त किया। अरुण कुमार सिंह पप्पू, राजीव कुमार सिंह सेवायोजन अधिकारी, पत्रकार अजय कुमार शुक्ला , पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, राजीव सिंह प्रबंधक, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रो सुरेश पाठक प्राचार्य, नवनीत मिश्र पत्रकार ने पंडित चंद्रेश मिश्र के जीवन एवं पत्रकारिता पर अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. रामकृष्ण त्रिपाठी ने किया। आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडे ने किया। प्रबंधक डॉ अजेंद्र कुमार दुबे एवं आलोक मिश्र ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेधावी छात्रों को अतिथियों ने सम्मानित किया। संचालन प्रबंधक डॉ अजेंद्र कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गौरीशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, एडवोकेट अश्वनी दुबे, श्यामनारायण पाण्डेय पत्रकार पंडित भूषण मिश्र, रामसुमेर मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, प्रभाकर त्रिपाठी पूर्व डाक अधीक्षक, लल्लन उपाध्यक्ष श्रीनारायण उपाध्याय,आशुतोष दुबे अरुण कुमार सिंह, विनय सिंह, प्रवीण सिंह,अशोक मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, नित्यानंद पांडे, देवी सिंह, राजीव सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, देवानंद मिश्र, रामजी तिवारी समेत क्षेत्रीय पत्रकार एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
पत्रकार चंद्रेश मिश्र की पुण्यतिथि पर विमर्श गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समागम का आयोजन
