एनबीडी महाराष्ट्र,
महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गर्मी तेजी से बढ़ रही है और मार्च के अगले 15 दिनों तक तीव्र लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17°C और अधिकतम तापमान 36°C दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी यहां औसतन 36°C तापमान बना रहने की संभावना है। नाशिक में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 16°C तक रहेगा।
वहीं, मुंबई में भी अब तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को लू से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।