CM देवेंद्र फडणवीस ने कान्यकुब्ज मंडल के वार्षिक कैलेंडर 2025 का किया विमोचन

देवेन्द्र फड़नवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कान्यकुब्ज मंडल की सराहा

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कान्यकुब्ज मंडल मुंबई द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन सह्याद्रि अतिथिगृह, मुंबई में किया। इस विशेष अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मंत्री अजय अ. शुक्ल, और मंडल के कोषाध्यक्ष अरविंद अवस्थी शामिल थे।

कैलेंडर का विमोचन समाज की प्रगति और मंडल की विभिन्न गतिविधियों का प्रतीक माना गया। यह कैलेंडर न केवल कान्यकुब्ज समाज की उपलब्धियों को उजागर करता है, बल्कि यह समाज के प्रति समर्पण और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को भी रेखांकित करता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कान्यकुब्ज मंडल की सराहना करते हुए समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैलेंडर समाज के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने और आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo