जौनपुर। महानगर मुंबई से लेकर उत्तर तक चर्चित एवं सुविख्यात सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे से मुलाकात करने कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में उनके घर पहुंचे। उनके साथ कुशल मंच संचालक एवं गीतकार के.आर. स्नेही भी उपस्थित रहे। दोनों लोगों के मध्य जनपद में चल रहे गतिविधियों पर घंटों साहित्यिक एवं सामाजिक परिचर्चा हुई। तत्पश्चात समरस फाउंडेशन की तरफ से श्री पाण्डेय ने दीप एवं स्नेही का सम्मान किया और अपनी शुभकामनाएं दी।
समरस फाउंडेशन ने विनय शर्मा दीप एवं स्नेही का किया सम्मान
