एनबीडी भायंदर,
शिक्षा के क्षेत्र में राहुल एजुकेशन का पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान है। बड़े-बड़े शहरों से लेकर गांव तक शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का रचनात्मक योगदान है। राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्रीमती केएल तिवारी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस के तीसरे तथा श्रीमती केएल तिवारी कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने की दिशा में आपकी सक्रियता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में रेल विकास निगम के डायरेक्टर दीपक करंजीकर तथा डॉ वीएन बेडेकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ नितिन जोशी उपस्थित रहे। प्रथम दिन के दूसरे सत्र में मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त राधा विनोद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । दो दिनों तक चले दीक्षांत समारोह में करीब 1200 बच्चों ने भाग लिया। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव और राहुल लल्लन तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
