चार दशक की गौरवपूर्ण सेवा के बाद रेलवे के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक जेपी मिश्रा सेवानिवृत्त
वाराणसी। उत्तर रेलवे में करीब चार दशक तक अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और सहज व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले वाराणसी जंक्शन के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक जेपी मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल मेरिडियन में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके परिजन, सहकर्मी, मित्र, रिश्तेदार तथा शहर के अनेक…
