भायंदर। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जहां मीरा-भायंदर शहर का जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, इस दौरान बारिश से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के साथ-साथ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष संतोष दीक्षित के नेतृत्व में इंद्रलोक, रामदेव पार्क, लक्ष्मी पार्क की कई हाउसिंग सोसायटियों के सुरक्षा रक्षकों तथा अन्य जरूरतमंदों के बीच छतरी का वितरण किया गया। इस दौरान उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी राज पाठक, राम अवतार राय, आशीष द्विवेदी, संग्राम सिंह, चंद्रकांत दुबे, राजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संतोष दीक्षित ने कहा कि मीरा-भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल विनोद मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, मनपा स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा की समूची टीम अतिवृष्टि के इस संकट भरे दौर में समूचे शहर में लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी हुई है।
भारी बारिश के दौरान उत्तर भारतीय मोर्चा ने किया छतरी वितरण
