अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोढ़ा फाउंडेशन ने विविध कार्यक्रमों द्वारा दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

मुंबई।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा द्वारा योग, ध्यान एवं समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन एवं सहभागिता की गई।
इस अवसर पर मंजू लोढ़ा ने दिव्यज फाउंडेशन द्वारा एनएससीआई डोम, वर्ली में आयोजित भव्य योग दिवस समारोह में सहभागिता की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 700 से अधिक किसान परिवारों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैबिनेट मिनिस्टर मंगल प्रभातजी लोढ़ा और फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ एंड शाहिद कपूर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

इसके अतिरिक्त लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शारदा मंदिर हाई स्कूल में योग, ध्यान एवं साउंड हीलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। रवि दीक्षितजी (कैवल्यधाम) और शिल्पा टीचर द्वारा योग सत्र का संचालन किया गया, और एसआरएमडी योगा द्वारा आयोजित साउंड हीलिंग सत्र ने उपस्थित लोगों को मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गामदेवी में सेवा सदन में भी लोढ़ा फाउंडेशन एवं एसआरएमडी वेलनेस के सहयोग से विशेष योग एवं साउंड मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में योग को स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक जीवन का आधार बताते हुए लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में राजस्थान महिला मंडल में भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व को समझा और नियमित योग अभ्यास का संकल्प लिया।
और इसके अतिरीत लोढ़ा वर्ल्ड टावर और लोढ़ा पार्क में भी योग का शिबिर आयोजित किया गया

डॉ मंजू लोढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि *योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रमों में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ मंजू लोढ़ा ने उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि लोढ़ा फाउंडेशन समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाता रहेगा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo