मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी/ दक्षिण विभाग स्थित सं. निरीक्षण खाते में कार्यरत सं. निरीक्षक रघुनाथ काशिनाथ दुधम 21 वर्ष सेवा देने के उपरांत 30 नवंबर 2026 को सेवा निवृत्त हो रहे हैं जिनका सेवा निवृत्त सम्मान समारोह बुधवार 25 नवंबर 2026 को जी/ दक्षिण विभाग सभागृह में आयोजित किया गया। सेवा निवृत्त सत्कार मूर्ति रघुनाथ दुधम के विदाई समारोह में समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संतोष गायकवाड़ ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रभाग समिति अध्यक्ष श्रीमती पद्मजा चेंबुरकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ साने सर,सहायक आरोग्य अधिकारी डॉ तड़वी, ए.एच.ओ. डॉ सचिन भोसले, डॉ मंगेश कुंभार,यूनिट आफिसर अविनाश मदने,डॉ संगीता अढ़ाव,डॉ दीपाली खोंडकर,डॉ प्रज्योत चव्हाण, डॉ मनीष सार्दुल,एस आई राजेश सावंत,डॉ अमोल दर्रोई,समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे उपस्थित थे। जी/ दक्षिण के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र मोहिते साहेब विभागीय कामकाज को लेकर मनपा मुख्य कार्यालय में व्यस्त थे जिन्होंने सत्कार मूर्ति दुधम को शुभकामनाएं दूरध्वनि से दी।मंच का खूबसूरत संचालन वरिष्ठ समाजसेवी एवं सर्वेलेंस इंस्पेक्टर सुनील मोरे ने किया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा रघुनाथ दुधम का प्रशासकीय सम्मान अंगवस्त्र,सम्मान पत्र,प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ देते हुए केक काटकर किया गया।सत्कार मूर्ति दुधम साहेब के सम्मान में विभागीय सर्वेलेंस अन्वेषक एवं कवि विनय शर्मा दीप ने कविता के माध्यम से सत्कार किया।उक्त समारोह में सत्कार मूर्ति का सम्मान करने हेतु म्युनिसिपल मजदूर यूनियन से संजय बने,प्रवीण कदम, भालचंद्र वाणी,आनंद शेट्टी उपस्थित थे। मनपा सर्वेलेंस के अन्य विभागों से दुधम के सहकर्मी शुभचिंतकों में रविन्द्र कोली,किरण, राठौड़,प्रशांत कदम, सुनील कर्पे,ऋषिकेश कदम,श्याम खोबरागड़े, रविन्द्र पाटील, संतोष खांबे, अमित कुमार शिंदे, किरण सोनावने, भारती पेडणेकर,श्रेया जांभले, हिरा वसावे, रविन्द्र गुरव,नवीन चोपड़े तथा परिवार के सगे संबंधी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उक्त समारोह में दुधम साहेब की पत्नी एवं बच्चे भी शामिल थे। उपस्थित सभी ने अपने दो शब्दों से शुभकामनाएं दी तथा अंत में दुधम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
निरीक्षक रघुनाथ काशिनाथ दुधम का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न
