शिक्षा के क्षेत्र में श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान का सराहनीय कार्य : चित्रसेन सिंह

सुल्तानपुर । सभी बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, समान अवसर और बेहतर संसाधन पहुँचाकर श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान,कलान शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष तथा मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति चित्रसेन सिंह ने संस्थान के प्रबंधक भोलानाथ सिंह से की गई मुलाकात के दौरान उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भोलानाथ सिंह शिक्षण महर्षि हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से यह विशाल संस्थान खड़ा किया। यह शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सतत तपस्या का परिचायक है। इस अवसर पर जगत नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।
5 मार्च, 2005 को जब इस संस्थान की नींव डाली गई, तो किसी को भी सपने में उम्मीद नहीं थी कि कुछ ही वर्षों में यह संस्थान इतना विशाल स्वरूप प्राप्त कर लेंगा।आज इस संस्थान में विभिन्न संकाय के हजारों विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । शिक्षण संस्थान केअंतर्गत श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, पार्वती महिला महाविद्यालय, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, शिवव्रत इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। शिक्षण संस्थान के संचालन में भोलानाथ सिंह के सुपुत्र शशि प्रकाश सिंह और डॉ. वेद प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर रहे हैं।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo