राज्यपाल के हाथों डॉ. प्रशान्त सिंह को ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुहाई जौनपुर के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. प्रशान्त सिंह को राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय के हाथों ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ प्रदान किया गया। समारोह विश्वविद्यालय परिसर में पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान किए गए।डॉ. प्रशान्त सिंह विगत 6 वर्षों से समाजशास्त्र के अध्यापन से जुड़े हैं। शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। अपनी सरल शिक्षण-शैली तथा विद्यार्थियों के प्रति सहज उपलब्धता के लिए वे महाविद्यालय में विशेष रूप से जाने जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. प्रशान्त ने कहा -“यह क्षण मेरे लिए सौभाग्य का है। इसका श्रेय मेरे माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, सहकर्मियों के सहयोग और विद्यार्थियों के स्नेह को जाता है। यह सम्मान मेरे दायित्व को और बढ़ाता है और आगे भी मैं इसी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा। “महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. प्रशान्त की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांडेय ने कहा कि यह सम्मान महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की समर्पित सेवा का प्रमाण है।इस अवसर पर समस्त शिक्षक साथियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo