समाजसेवी अरविंद उपाध्याय के शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल हुई जानी-मानी हस्तियां

एनबीडी भायंदर,

शादी की सालगिरह का महत्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार, विश्वास और प्रतिबद्धता (commitment) को याद करने और उसे फिर से जीवंत करने में है। यह पिछले वर्षों में एक-दूसरे के साथ बिताए गए खास लम्हों, उतार-चढ़ाव और पर्सनल ग्रोथ का जश्न मनाने का दिन है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा समर्पित भावना के साथ सनातन का पूरे देश में प्रचार प्रसार कर रहे अरविंद उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय की शादी की 25वीं सालगिरह (रजत जयंती समारोह) को मीरा रोड के इस्कॉन मंदिर में स्थित भव्य सभागार कक्ष में धूमधाम के साथ मनाया, जिसमें मीरा भायंदर के अलावा मुंबई ,ठाणे, वसई, विरार, कल्याण, पनवेल से आए अनेक प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर और भजन गायक राकेश उपाध्याय चंचल के अलावा जौनपुर के प्रख्यात लोक गायक राम अनुज पाठक के मधुर गीतों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने सबसे पहले श्री उपाध्याय और उनकी धर्मपत्नी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महानगरपालिका परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा उपस्थित रहे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के मानस पुत्र अरविंद उपाध्याय शिक्षा दान अभियान फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा घर-घर रामायण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। पिछले 10 वर्षों से हर मंगलवार को अखंड सुंदरकांड का पाठ कराने वाले अरविंद उपाध्याय हर वर्ष 5000 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने के साथ-साथ माता-पिता की पुण्यतिथि को वृद्ध आश्रम में मनाते हैं, जहां पूरे दिन भर उनकी सेवा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

सनातन की यात्रा में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोषी उपाध्याय का पूरा साथ और सहयोग रहता है। रजत जयंती समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, विधायक नरेंद्र मेहता, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे, समाजसेवी डॉ किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, उद्योगपति दिनेश त्रिपाठी, समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी ,डॉ हृदय नारायण मिश्र, कल्याण के प्रख्यात समाजसेवी विजय पंडित, शनि मंदिर के महंत सुरेश गुरु ओझा, प्रोफेसर सुधाकर मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, शिवसेना विभाग संगठन हेमंत पांडे, उद्योगपति ओमप्रकाश सिंह, हिंदू युवा वाहिनी महाराष्ट्र संयोजक साहब तिवारी, गणेश अग्रवाल, जैकी तिवारी, पूर्व नगरसेवक विजय राय, मनोज चतुर्वेदी, रमेश चंद्र मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, अमर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, समाजसेविका सुंदरी ठाकुर, समाजसेविका रूपा शर्मा, शिवपूजन तिवारी, समाजसेवी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, जगदंबा तिवारी, छोटे चेतन, रतन तिवारी, पत्रकार विनोद मिश्र, कृपाशंकर पांडे, वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उद्योगपति नवीन सिंह, पत्रकार राजेश उपाध्याय संतोष उमाशंकर तिवारी, विनोद उपाध्याय आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष पांडे, रवि यादव, राकेश उपाध्याय, पंकज मिश्रा, विभांशु त्रिपाठी, अमन जायसवाल आदि का विशेष योगदान रहा। श्री उपाध्याय के तीनों बच्चे ऋषि, श्रुति और पार्थ भी अपने माता-पिता के सम्मान समारोह में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ शामिल रहे । अंत में अरविंद उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo