भारत विकास परिषद भांडुप शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

एनबीडी मुंबई संवाददाता,
भारत विकास परिषद भांडुप शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाजसेवा, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री पराग बने ट्रस्टी पराग विद्यालय भांडुप। उन्होंने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में भारत विकास परिषद पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा, मुंबई कोंकण प्रांत के महासचिव सीमांत प्रधान, प्रांत के सह संगठन मंत्री स्वामीनाथ मिश्रा तथा प्रांत के सेवा सदस्य के आर सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ।

दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान भांडुप शाखा की नई कार्यकारिणी को आगामी कार्यकाल के लिए दायित्व सौंपे गए। नई टीम में संजय शुक्ला ने अध्यक्ष, श्रीनिवास नागराल ने सचिव तथा मुकेश स्वर्णकार ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं, सेवा कार्यों तथा सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं सभी पदाधिकारियों के अभिनंदन के साथ हुआ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo