नवरात्रि में माता दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित करने वाले रामजीत गौतम का सम्मान

जौनपुर। नवरात्रि में माता दुर्गा की उपासना का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक और मानसिक महत्व है। इन नौ दिनों में मां शक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में पिछले 5 वर्षों से लगातार माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ उपासना करने वाले एक दलित परिवार का वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के नेतृत्व भी क्षेत्र के युवा समाजसेवियों द्वारा सम्मान किया गया। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कुशहा बडेरी गांव में रहने वाले रामजीत गौतम पिछले 5 वर्षों से लगातार अपने घर पर माता दुर्गा की भव्य मूर्ति की स्थापना करते आ रहे हैं। उनका बेटा और बहू 9 दिन तक उपवास रखते हैं। पंडित रुद्र पाठक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। श्री गौतम ने बताया कि बचपन से ही उनके मन में माता रानी के प्रति गहरी श्रद्धा की। उन्होंने 38 वर्षों तक देश के प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के कोलाबा मुंबई स्थित आवास पर माली का काम किया। अत्यंत विनम्र और उदार रामजीत गौतम सनातन धर्म के साथ-साथ सभी धर्म का सम्मान करते हैं। उनका मानना है कि सभी धर्म मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उनका सम्मान करने वालों में पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, पुष्यमित्रदुबे, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान चंचल सिंह, एडवोकेट विनोद कुमार यादव तथा वीरेंद्र नाविक का समावेश रहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo