पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती

जौनपुर। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर में आज पूर्वांचल के विकासपुरुष कहे जाने वाले पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की 92 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले विद्यालय के प्रबंधक तथा उनके सुपुत्र अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय प्रांगण में स्थित उनके भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंचास्थ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबू कमला प्रसाद सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके कार्यों को याद करते हुए उपस्थित सभी आत्मीय जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामकीरत दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आरके सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह, पूर्व प्रवक्ता शिव शंकर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अभिनव(साहिल )सिंह, श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, संतोष सिंह, राजन सिंह, आनंद सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे,ओमप्रकाश तिवारी, सचिंद्र तिवारी, जयप्रकाश सिंह, मुकुंदधर तिवारी, नंदकुमार तिवारी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, विपिन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, युवा समाजसेवी अमित सिंह, प्रदीप सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य शशि भूषण मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, शेर बहादुर मौर्य, राजेश मिश्रा, रामसागर सिंह, संजय तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, अजीत सिंह, रमाकांत शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, संतोष तिवारी बड़े बाबू,संजय चतुर्वेदी, अनिल उपाध्याय, राघवेंद्र प्रताप सिंह,दीपिका पांडे,चंद्रमा देवी, संगीता,प्रतिभा,राहुल गिरी, विजय प्रकाश,विजय तिवारी,संतोष चतुर्वेदी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo