एनबीडी प्रतापगढ़,
भागवत कथा का एक-एक शब्द अमृत के समान है, कथा श्रवण मात्र से घुल जाते हैं, सारे पाप मनुष्य को जीवन में एक बार भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए l कथा श्रवण से जहां सारे पाप कट जाते हैं, वही जीवन सफल हो जाता है। यह बातें बनी तेरह मील स्थित गणेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अवसर पर कथावाचक डॉ निशकांत ओझा ने कहा। कथावाचक श्री ओझा ने अपनी संगीत मयी कथा से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी है। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षित के जन्म का बहुत मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि कैसे भगवान जीवों की रक्षा के लिए पहुंच जाते हैं। राजा परीक्षित की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए । श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के मुख्य यजमान गणेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी कांति सिंह हैं।
इस मौके पर समाजसेवी पंकज मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश सिंह, रामानंद सिंह, विष्णु कुमार सिंह संजय सिंह, उदय राज तिवारी, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजदेव सिंह, प्रमोद सिंह, जमुना शर्मा, गंगा राम आदि क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
डॉ जलज मणि दूबे।
