जहां श्रीकृष्ण का साथ हो वहां सत्य की विजय सुनिश्चित : चीफ केसी पांडे

नाशिक। सत्य, प्रेम, कर्म और धर्म के मार्ग पर ही भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है। जहाँ इंसान निष्काम भाव से अपने कर्तव्य का पालन करता है। जहाँ अहंकार छोड़कर भक्त पूरी तरह समर्पित होता है। जहाँ श्रीकृष्ण का साथ हो, वहाँ सत्य की विजय सुनिश्चित है। सतपुर, नासिक के बीएलवीडी होटल में आयोजित “सुनो श्रीकृष्ण क्या कह रहे हैं…?” पुस्तक के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रख्यात समाजसेवी तथा विश्व प्रसिद्ध गार्गोटी म्यूजियम के संस्थापक चीफ केसी पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने प्रेरणादायक पुस्तक लिखने के लिए डॉ. रोचना भारती को बधाई दी। प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रख्यात विद्वान डॉ. वागीश आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष शोध निदेशक डॉ. विद्या केशव चिटको ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति तापड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवयित्री सुनीता महेश्वरी ने किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo