मुंबई के सुरेश मिश्र को पं. बाण पुरस्कार देने की घोषणा

महाकवि बाण प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘पं. बाण सम्मान’ इस वर्ष मुंबई के लब्धप्रतिष्ठित हास्य कवि सुरेश मिश्र को पंद्रह जुलाई 2026 को देशभारती पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रदान किया जाएगा जिसके तहत शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के साथ इक्यावन हजार रुपए नकद दिए जाएंगे, साथ ही देश के मूर्धन्य विद्वान व ओजरस के शिखर कवि पं. वेदव्रत वाजपेई के जन्म दिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर होने होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेश मिश्र द्वारा रचित हिंदी साहित्य के इतिहास की प्रकाशित पहला डमरू छंद संग्रह डमरू शतक का विमोचन भी किया जाएगा।यह घोषणा देशभारती पब्लिक इंटर कालेज के संस्थापक पंडित वेदव्रत वाजपेई ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। सुरेश मिश्र की अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।उनकी रचित कविता ‘नदी की पुकार’ कक्षा नौवीं (लोकवाणी) में और ‘मां-बाप से बढ़कर कोई भगवान नहीं है’ कक्षा छठवीं (बांग्ला भारती) में महाराष्ट्र के शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल है। इन्हें साहित्य अकादमी सहित दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनुव्रत वाजपेई ने तमाम साहित्य रसिकों से इस साहित्यिक यज्ञ में उपस्थित रहने का आवाहन किया है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo