श्री रामलीला उत्सव समिति ने किया प्रमोद मिश्रा का स्वागत

एनबीडी मुंबई,

श्री रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल रिंकू के संयोजन में रविवार को अमृतनगर, घाटकोपर वेस्ट में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त मुंबई प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू’ द्वारा उन्हें शाल, पुष्पगुच्छ एवं संकल्प पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया गया। पत्रकार आदेश मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा ने समिति के पूर्व अध्यक्ष, लोकप्रिय समाजसेवी एवं समाज के पुरोधा स्मृतिशेष चंद्रशेखर शुक्ल के कार्यों को याद करते हुए भावुकता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्व. शुक्ल द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 1287 कन्याओं का कन्यादान, कंबल वितरण, चश्मा वितरण, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल प्रदान करने सहित अनेक सामाजिक कार्य किए गए, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास पाठक, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष मनोज सिंह,समिति सचिव दिवाकर मिश्रा, कार्याध्यक्ष दलजीत पांडेय, अरविंद शुक्ल,समाजसेवी देवेंद्र प्रताप सिंह, और समिति के सर्वदेव पांडेय, रत्नेश शुक्ल, अरविंद शुक्ल, के.के. पांडेय, अवधेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, घनश्याम पाठक, संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, प्रशांत चंद्रशेखर शुक्ल, राजेश पांडेय सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo