प्रधानमंत्री मोदी के विकास सुशासन और राष्ट्रवाद का जनादेश : आचार्य पवन त्रिपाठी

एनबीडी मुंबई,

पश्चिम बंगाल असम और पुंडुचेरी में भाजपा को मिली शानदार विजय को ऐतिहासिक बताते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बंगाल जितना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

बंगाल की जनता ने एक निरंकुश शासन का अंत करते हुए प्रधानमंत्री के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अत्याचार, अनाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उद्योग धंधों को बढ़ावा मिलेगा और लोग निडर होकर जीवन यापन करेंगे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo