पर्यावरण संरक्षण के लिए मां के नाम एक पेड़ लगाए : डॉ अनील काशी मुरारका

एनबीडी मुंबई,

एक पेड़ माँ के नाम’ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक भावनात्मक और पर्यावरण-अनुकूल अभियान है। इसके तहत लोग अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम जताने के लिए उनकी स्मृति या मां की याद में एक पेड़ लगाते हैं और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। एम्पल मिशन संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गोरेगांव ईस्ट शमशान भूमि के पास एक ऐसे ही अनूठे कार्यक्रम का भव्य आयोजन डॉ अनील काशी मुरारका द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनील काशी मुरारका द्वारा पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और खूबसूरत बनाने की एक अनोखी पहल की गई। डॉ मुरारका के अनुसार बढ़ रही पर्यावरण चुनौती के बीच हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी विकट परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृक्ष ही हमारे जीवन दाता बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए , इससे मां, मातृभूमि और धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त होगी। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हर व्यक्ति को इस धर्म का पालन करना चाहिए।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo