गधियाँवा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन संपन्न

एनबीडी पट्टी,

पुरुषोत्तम मास के पावन शनिवार अवसर पर ग्राम गधियाँवा के शुक्लान पुरवा स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन समाजसेवक दिनेश पांडेय जी के आयोजन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तगणों ने भक्ति रस में डूबकर प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली का गुणगान किया। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने परिवार सहित सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया गया।
अविनाश ने कहा, “गांव की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि हमारी धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता आज भी उतनी ही मजबूत है।”
दिनेश ने कहा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक विरासत के संवाहक हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सद्भाव, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर आयोजक दिनेश कुमार पांडेय (समाजसेवक) एवं अविनाश दिनेश पांडेय (पत्रकार एवं समाजसेवक) ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन निवेदन ग्रामवासियों के एकता अखंडता से संपन्न हुआ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo