रीता बहुगुणा के घर पहुंचे कृपाशंकर , पीसी जोशी के निधन पर जताया गहरा दुख

एनबीडी प्रयागराज,

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज स्थित घर पहुंच कर उनके पति पीसी जोशी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की। दिवंगत पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सरल और अनुशासित व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाता रहेगा। एक शिक्षाविद के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह भी उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo