चंचल सिंह के घर पहुंचे कृपाशंकर, शशि सिंह को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने आज बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित पूरालाल गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा प्रखर वक्ता चंचल सिंह के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती शशि सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अमित पांडे तथा चंचल सिंह की सुपुत्री बेबी उपस्थित रहे। कृपाशंकर ने चंचल सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जिस समय वे चंचल सिंह से बात कर रहे थे, उसी समय जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल का उन्हें फोन आया। जिलाधिकारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo