एनबीडी मुंबई,
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन तथा उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा जोगेश्वरी पूर्व में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया। इस अवसर पर भावना शर्मा जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से केवल मन की बात करते हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बचते हैं। आज पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमत आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार राहत में भी फेल हो रही है । उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर संकट से गुजर रही है । नीट और सीबएसई जैसी परीक्षाओं में हुए कथित घोटालों और पेपर लिक की घटनाओं ने देश की युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज 17 वर्ष के युवा भी अपनी आवाज उठाने और व्यवस्था की खामीयों को उजागर करने के लिए मजबूर हो गए हैं। भावना शर्मा जैन ने केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमतों में तत्काल कमी कर जनता को राहत देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द महंगाई में कमी नहीं की गई तो राहुल गांधी और वर्षाताई गायकवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस का यह जन आंदोलन और अधिक व्यापक एवं तीव्र उग्र होगा तथा इसे घर-घर और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के विभिन्न विभागों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
