परिवहन समिति के सभापति के रूप में एड. राजकुमार मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार

एनबीडी मुंबई,

उत्तर भारतीय समाज का युवा और बौद्धिक चेहरा कहे जाने वाले एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भाईंदर महानगरपालिका में परिवहन समिती के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सभापति बनाये जाने के बाद आज उन्होंने पीठासीन प्राधिकारी कोंकण आयुक्त मुंबई उपनगर जिलाधिकारी सौरभ कटियार, महानगरपालिका सचिव दिनेश कानगुडे और स्थायी समिति सभापति हंसमुख गहलोत की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर मीरा भायंदर के साथ-साथ मुंबई , ठाणे, नालासोपारा, वसई, विरार, कल्याण में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo