नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किए गए डॉ. किशोर सिंह

मुंबई। निर्भय फाउंडेशन द्वारा मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार पश्चिमी उपनगर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दहेज प्रथा को खत्म करने की दिशा में किए गए प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया। उन्हें यह अवार्ड मीरा रोड स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर सभागृह मैं आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में निर्भय फाउंडेशन के अध्यक्ष एड. हितेश उमेश सिंह तथा रायबा मालसुरे के हाथों प्रदान किया गया। डॉ किशोर सिंह को यह पुरस्कार दिए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo