मुंबई
छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत से रूबरू कराएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
एनबीडी मुंबई, भारतीय रेल का टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट पर एक विशेष हेरिटेज टूर का आयोजन कर रहा है। यह भारत गौरव एसी टूरिस्ट ट्रेन 09 जून 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई से रवाना होगी और मराठा साम्राज्य के महान योद्धा शिवाजी महाराज से जुड़े…
वागले इस्टेट डॉक्टर्स एसोसिएशन बनी ठाणे जिला टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
एनबीडी संवाददाता, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहुली वॉरियर्स, शाहपुर द्वारा ठाणे जिला टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ठाणे जिले की प्रमुख डॉक्टरों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें वागले इस्टेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (WEDA), NMI नवी मुंबई, कल्याण, बदलापुर, BMPA भिवंडी और शाहपुर शामिल थीं। रविवार,…
महाराष्ट्र दिवस पर समाजसेवियों का सम्मान
एनबीडी मुंबई, महाराष्ट्र दिवस एवं कामगार दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आर.आर. सिंह द्वारा मुलुंड कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। महापूजा में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी, वरिष्ठ…
महाराष्ट्र दिवस पर 100 महिलाओं को सिलाई मशीन देगा उत्तर भारतीय संघ
एनबीडी मुंबई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनका आत्मसम्मान बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही उत्तर भारतीयों की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ ने महाराष्ट्र दिवस (1 मई ) के अवसर पर 100 जरुरतमंद महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने का फैसला किया है। संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने…
विक्रोली पश्चिम भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर भास्कर दुबे को मिली जिम्मेदारी
एनबीडी विक्रोली, आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में पार्टी ने विक्रोली पश्चिम मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता भास्कर बिहारीलाल दुबे को सौंपी है। मुंबई उपनगर के…
उत्तर भारतीय संगम की रजत जयंती समारोह में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
एनबीडी मुलुंड, मुलुंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्था “उत्तर भारतीय संगम” के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन जी.एस. शेट्टी सेंट्रल हॉल, मुलुंड पश्चिम में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमाशंकर तिवारी ने की, जबकि संचालन का दायित्व डॉ. बाबूलाल सिंह ने…
सेवा हक्क दिवस पर सिडको के उपाध्यक्ष विजय सिंघल ने दिलाई सेवा शपथ
एनबीडी नवी मुंबई, सेवा हक्क दिवस के अवसर पर सिडको के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विजय सिंघल ने 28 अप्रैल 2025 को सिडको के अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा अधिकार की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सह-प्रबंध निदेशक श्री गणेश देशमुख, विभाग प्रमुख तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाराष्ट्र सरकार…
नए कुर्ला टर्मिनस पर यात्रियों की समस्याओं को लेकर संजय निरुपम ने सौंपा ज्ञापन
एनबीडी मुंबई, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसेना नेता व प्रवक्ता, पूर्व सांसद मा. श्री संजय निरुपम के नेतृत्व में उत्तर भारत की ओर जानेवाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को हो रही कठिनाइयों का मुआयना किया गया। इस दौरान उन्होंने मुंबई के नए कुर्ला टर्मिनस (लोकमान्य टर्मिनस) पर यात्रियों से सीधे…
घाटकोपर में चंद्रशेखर शुक्ल को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
एनबीडी मुंबई, रामलीला उत्सव समिति एवं लोकाधिकार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर आर. शुक्ल को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए घाटकोपर (पूर्व) के लायंस कम्युनिटी हॉल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजनेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। पूर्व सांसद संजय निरुपम, विधायक राम…
ग्लोबल मीडिया चैंपियनशिप में ईस्टर्न प्रेस एसोसिएशन ने रचा इतिहास
एनबीडी मुंबई, हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्लोबल मीडिया चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ, जिसने पत्रकारिता जगत में खेल भावना और सौहार्द्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। टूर्नामेंट इस वर्ष और भी रोमांचक रहा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन…
