मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर बीएमसी कर्मचारी सजग

एनबीडी मुंबई ,

बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेंद्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष सार्दुल,डॉ अमोल दर्रोई व समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे के संयोजन में गुरुवार 11 जून 2026 को मानसून पूर्व मलेरिया,डेंग्यू रोकथाम अभियान चलाया गया।बीडीडी चाल एन एम जोशी मार्ग लोअर परेल मुंबई के क्षेत्र में नवीन बांधकाम प्रगति पर होने के कारण क्षेत्र के परिसर में एनाफिलीज मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला मलेरिया महामारी बढ़ने ना पाए इस उद्देश्य से क्रुसेड एक्टिविटी की गई जहां स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सुरक्षा संदेश,बैनर डिस्प्ले तथा रक्त जांच के साथ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन एम एच कंपाउंड स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रज्योत चव्हाण ने किया जहां सैकड़ों नागरिकों ने खांसी,बुखार,दर्द, डायरिया,ब्लडप्रेशर जांच के साथ औषधि लेकर लाभ लिया।

उक्त कार्यक्रम में सर्वेलेंस निरिक्षक सुनील मोरे, कीटनाशक अधिकारी प्रवीण सांगले,समन्वयक मनीष बनकर,अन्वेषक विनय कुमार शर्मा, संतोष खांबे,नवीन चोपड़े के साथ स्वास्थ्य केंद्र की परिचायिकाओं में ए.एन.एम. शोभा निकम,ज्योति कदम, अरुणा चिपलूनकर,रेश्मा अकिरकर,वर्षा जाधव, शर्मिला सालूंखे, निवेदिता उडिलकर, सुनंदा कांबले,निलिमा साहनी, सानिका पुराडकर,संघमित्रा शिंदे,रुपाली खेसकर,अश्विनी पवार,रिजवाना रखांगी,कविता चौगुले,कविता दोरकर,काजल खंडारे,चंद्रकांत सागरे,शोभा निकम,दर्शन कवारी उपस्थित थीं।मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के साथ मनपा अधिकारियों ने बीडीडी चाल में चल रहे नवीन बांधकाम स्थल पर मिटिंग लेकर बांध काम कर्मचारियों को एनाफिलीज मच्छर के लार्वा ब्रीडिंग से बचाव व सावधान रहने हेतु अवगत कराया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo